दतिया विधानसभा उपचुनाव, भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने किये जीत के दावे, मतदान केंद्रों पर पहुंचे प्रत्याशी

 


जिस सीट पर प्रदेश भर के लोगों की निगाहें हैं उस सीट के लिए आज सेमीफाइनल मुकाबला है। यानि मतदान किया जा रहा है। दतिया विधानसभा में उपचुनाव के तहत वोट डाले जा रहे हैं। जिसके नतीजे 3 अगस्त को सामने आएंगे। भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत की उम्मीद जताई है। सुबह से ही शांतिपूर्ण तरीके से मतदान किया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोग पहुंचने लगे थे। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने मतदान केंद्र क्रमांक 184 और 185 पर पहुंचकर वोट डाला। जिसके बाद उन्होंने आम मतदाताओं का अभिवादन किया साथ ही मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की सभी मतदान केंद्रों पर भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा की पार्टी की जीत तय है। किसी भी परिस्थिति से निपटने कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं। जो शांतिपूर्ण बनाए रखने में सहयोग करेंगे।

वहीं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भी मतदान केंद्र क्रमांक 184 और 185 का निरीक्षण किया। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा की इस बार मतदाता भाजपा के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। कांग्रेस का भ्रम फैलाने का प्रयास सफल नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि रुका हुआ विकास अब फिर गति पकड़ेगा साथ ही जनता भाजपा को भारी समर्थन देकर जीत सुनिश्चित करेगी। मतदान को लेकर दोनों प्रमुख दलों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। वहीं केंद्रों पर कड़ी निगरानी पर रखी जा रही है।------


By - sagar tv news
30-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.