बाइक टकराने की मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद, बंधक बनाकर पीटने के आरोप,दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

 

बाइक टकराने के मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद इस कदर विवाद बढ़ गया की जमकर मारपीट हो गयी। आरोप है की एक युवक को मैरिज गार्डन में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गयी। कार में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया है। घटना मुरैना के वीआईपी रोड की है जहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

 

 

संजय कॉलोनी निवासी आदित्य चौहान का आरोप है की जिम चौराहे के पास उसकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। कहासुनी के बाद दूसरे पक्ष ने अपने साथियों को बुला लिया। चार लोग उसे जबरन कार में डालकर फाटक बाहर स्थित एक गार्डन ले गए, जहां कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मुकेश कुशवाह, संजय यादव, देवेंद्र कुशवाह और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

 

 

 

तो दूसरे पक्ष के मुकेश कुशवाह का कहना है की बाइक में टक्कर आदित्य ने मारी थी। विरोध करने पर आदित्य ने डंडे से हमला किया। जिससे उसकी आंख में चोट आई। मुकेश की शिकायत पर भी पुलिस ने आदित्य चौहान के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया।

 

 

 

 

 

वहीं विवाद के थाने में खड़ी एक पक्ष की कार में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। जिसका ज़िक्र एफआईआर में न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जो लोग गाड़ी में युवक को लेकर गये थे उन्होंने ही गाड़ी में तोड़फोड़ की है मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामले में पुलिस ने बताया की बाइक टकराने पर विवाद हुआ था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।------


By - sagar tv news
30-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.