हिट-एंड रन मामला, तेज रफ़्तार कार ने महिला की जान ले ली, कार छोड़कर चालक हुआ फरार
एक महिला रिश्तेदार के घर जाने ऑटो से उतरी ही थी की तभी तेज रफ़्तार में आ रही लग्जरी कार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है की महिला ने महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हिट एंड रन के मामले से अफरा-तफरी मच हुई। चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना एमपी के डिंडौरी जिले की है। जहां पुलिस ने कार को जब्त करते हुए चालक की तलाश शुरू की है।
ये पूरी घटना डिंडौरी के जबलपुर-अमरकंटक राष्ट्रीय राजमार्ग पर घानाघाट गांव के पास से सामने आई है। जहां 55 साल की महिला की दर्दनाक जान चली गई। बताया जा रहा है की धनुआसागर निवासी मीरा बाई अपने रिश्तेदार के घर जाने ऑटो से उतरी थीं। तभी तेज गति से आ रही एक लग्जरी कार ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई। बॉडी को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन को समनापुर तिराहे के पास छोड़कर फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। साथ ही चालक की तलाश शुरू की है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू की है। वहीं चालक को जल्द गिरफ्तार करने की बात भी कही जा रही है।-