सागर- गढ़ाकोटा में अवैध शराब के सबसे बड़े जखीरे पर पुलिस का छापा, 4 लाख से ज्यादा की शराब जब्त

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब का जखीरा बरामद किया है। बजरंग वार्ड स्थित एक मकान पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 4 लाख 4 हजार रुपये से अधिक कीमत की देशी और विदेशी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब, जुआ और सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी और एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में गढ़ाकोटा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बजरंग वार्ड स्थित एक मकान में बड़ी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण कर उसकी बिक्री की जा रही है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान के एक बंद कमरे से विभिन्न ब्रांडों की देशी और विदेशी शराब का विशाल जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने सागर गोल्ड व्हिस्की, मैक डबल नंबर-1, बॉम्बे व्हिस्की, आईबी व्हिस्की, मैजिक मोमेंट्स, रॉयल स्टैग व्हिस्की और लीमाउंट स्ट्रॉन्ग बीयर सहित कुल 564.780 बल्क लीटर शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 4 हजार 180 रुपये बताई गई है।

मौके से आरोपी अब्दुल गनी, निवासी बजरंग वार्ड के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरव सिंह तिवारी सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


By - sagar tv news
30-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.