मिलावटखोरों पर होगी कार्यवाई, प्रतिष्ठानों से खाद्य विभाग ने लिए नमूने, कमी मिलने पर होगी कार्यवाई

 

त्योहारों को लेकर खाद्य विभाग पहले ही अलर्ट मोड पर आ गया है। मिलावटखोरों पर कार्यवाई की बात की जा रही है। वहीं मिलावट के संदेह में खाद्य विभाग ने कई प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर अलग-अलग खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं। जिन्हे जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। कार्यवाई एमपी के मुरैना जिले में की गयी।

 

 

बताया जा रहा है की रक्षाबंधन पर्व नजदीक है। इसलिए खाद्य विभाग पहले ही अलर्ट है। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी को लेकर टीम ने डेयरी, किराना दुकानों और चिलिंग सेंटरों पर पहुंचकर घी, पनीर, दूध, शरबत और पेठा समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।

 

 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश गुप्ता के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान महाराजपुरा रोड स्थित जय मां दुर्गे दुग्ध डेयरी से घी का नमूना लिया गया। वहीं यादव दुग्ध डेयरी से पनीर के सैंपल लिए गए। इसके अलावा न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित गुरु कृपा किराना स्टोर पर कार्रवाई करते हुए गाय का घी, पारस देसी घी और स्ट्रॉबेरी शरबत के नमूने लिए गए। टीम ने इंडस्ट्री एरिया स्थित वीआरएस फूड लिमिटेड चिलिंग सेंटर और अमित आइस फैक्ट्री में खड़े टैंकर से मिश्रित दूध और सायलो से भी दूध के नमूने इकठ्ठा किए। तो अंबाह बायपास रोड स्थित बालाजी पेठा भंडार से पेठा का नमूना लिया गया।

 

 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश गुप्ता के मुताबिक सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगर किसी नमूने में मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 


By - sagar tv news
30-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.