सागर- लव मैरिज बनी विवाद की वजह! कोर्ट परिसर के बाहर नवदंपती से मार पीट

 


सागर के जिला न्यायालय परिसर के बाहर उस समय हंगामा मच गया, जब लव मैरिज करने वाले एक नवदंपती के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। आरोप है कि युवती के परिजनों और परिचितों ने दोनों पर हमला कर दिया। किसी तरह अपनी जान बचाकर पति-पत्नी सीधे एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस से सुरक्षा व कार्रवाई की मांग की। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। घायल युवक रंजीत, निवासी सुभाष नगर ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करता है। वहीं फरीदाबाद में रहने वाली एक युवती से उसकी जान-पहचान हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों ने करीब सात महीने पहले दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर ली और तब से साथ रह रहे हैं।

रंजीत के अनुसार, बुधवार को वह अपनी पत्नी के साथ सागर आया था। आरोप है कि युवती के परिजनों ने कागजी कार्रवाई के बहाने दोनों को जिला न्यायालय बुलाया। गुरुवार को जैसे ही वे कोर्ट परिसर पहुंचे, वहां कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। पीड़ित दंपती का आरोप है कि युवती के परिजनों और उनके साथ आए लोगों ने दोनों के साथ मारपीट की। इस दौरान महिला ने भी अपने पति को बचाने का प्रयास किया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कोर्ट परिसर के बाहर विवाद होते देख बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए।

किसी तरह दोनों मौके से निकलकर सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की शिकायत अधिकारियों से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी ने तत्काल थाना पुलिस को निर्देश दिए। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद तथ्य सामने आने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
30-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.