सागर- डूब क्षेत्र में बना दी पानी की टंकी, 20 प्रतिशत लोगों को ही मिल रहा पानी, मनमानी के आरोप

 


हर घर में पानी पहुंचे इसीलिये हर घर नल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण किया गया था। करीब तीन करोड़ रूपये लागत थी। लेकिन हद ये है की डूब क्षेत्र में टंकी बना दी गयी। विरोध के बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया गया। अब सिर्फ बीस प्रतिशत लोगों को ही पानी मिल पा रहा है। मामला सागर जिले के बीना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है की बीना एसडीएम कार्यालय में नायब तहसीलदार की मौजूदगी में जनसुनवाई आयोजित हुई। जिसमें पहुंचे कंजिया ग्राम पंचायत के लोगों ने शिकायत करते हुए कहा की डूब क्षेत्र में पानी की टंकी बना दी गई। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा जनसुनवाई में करीब एक दर्जन लोगों ने मांग और शिकायत के आवेदन दिए हैं।

कंजिया ग्राम पंचायत के लोगों का कहना है की पीएचई विभाग ने हर घर नल से जल योजना के तहत पंचायत में ढाई से 3 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट था। जिसमें पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की मनमानी के चलते टंकी को डूब क्षेत्र में बना दिया गया। उस समय ग्रामीणों ने इसका पुरजोर तरीके से विरोध भी किया था। लेकिन किसी ने नहीं सुनी। बताया की 2021 में पानी की टंकी का काम शुरू हुआ और 2024 में टंकी का निर्माण पूरा हुआ। टेस्टिंग में यह बात सामने आई कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के केवल 20 प्रतिशत लोगों को ही पानी मिल सकता है। बाकी 80 प्रतिशत लोग आज भी पेयजल के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 7 बार जनसुनवाई में आवेदन दे चुके हैं। लेकिन शासन किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा। उन्होंने चेतवानी देते हुए कहा की अगर 7 दिन के अंदर समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने मजबूर होंगे। साथ ही पंचायत से जुड़ी अन्य सात मांगों को लेकर भी आवेदन दिया गया।-


By - sagar tv news
30-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.