एक ही मकान से दो दिन में निकले 14 कोबरा, वन विभाग पर उठे सवाल

 


हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही मकान से महज दो दिनों के भीतर 14 कोबरा सांप निकलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। मजबूरी में मकान मालिक और उसके परिवार ने खुद ही सभी सांपों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। अब स्थानीय लोग पूरे इलाके का सर्वे कराए जाने की मांग कर रहे हैं। मामला एमपी के उज्जैन जिले के बड़नगर रोड स्थित गंधर्व तलाई क्षेत्र का है। यहां रहने वाले प्रॉपर्टी व्यवसायी नंदकिशोर चौहान के घर दो दिन पहले करीब डेढ़ से दो फीट लंबे तीन काले कोबरा सांप निकले। परिवार ने सावधानी बरतते हुए उन्हें सुरक्षित पकड़कर शहर से बाहर छोड़ दिया। उन्हें लगा कि खतरा टल गया है, लेकिन अगले ही दिन उसी मकान से 11 और कोबरा निकल आए। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में जहरीले सांप देखकर परिवार और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

परिजनों का कहना है कि उन्होंने तुरंत सर्पमित्रों और वन विभाग को सूचना दी, लेकिन समय पर कोई मदद नहीं पहुंची। इसके बाद परिवार ने खुद हिम्मत जुटाकर सभी सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। लगातार दो दिनों में एक ही मकान से कुल 14 कोबरा निकलने की घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

इस घटना के बाद गंधर्व तलाई क्षेत्र के रहवासी भय के साए में जी रहे हैं। छोटे बच्चों वाले परिवार विशेष रूप से चिंतित हैं। कई लोगों ने बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजना बंद कर दिया है और अपने घरों के आसपास लगातार निगरानी रख रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे क्षेत्र का सर्वे कराने, संभावित बिलों और सांपों के अंडों की जांच करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।


By - sagar tv news
30-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.