जुआ फड़ पर छापा मारकर 20 जुआरियों से 85 हजार नगदी बरामद, फिर पुलिस ने दी अनोखी सजा

 


पुलिस ने एक जुआ फड़ पर छापा मारकर कार्यवाई को अंजाम दिया मौके से करीब 20 जुआरियों को पकड़ा गया। पुलिस ने 85 हजार रूपये की नगदी बरामद की वहीं जुआरियों को अनोखी सजा दी गयी जो चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने जुआरियों को हिरासत में लेने के बाद उन्हें नशा और जुआ छोड़ने की शपथ दिलाई गयी। मामला जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है की जुआ और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गढ़ा थाना पुलिस ने अनोखी कार्रवाई की। 20 जुआरियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से करीब 85 हजार रुपए नगद बरामद किए। वहीं इसके बाद सभी जुआरियों को थाने लाकर नशा और जुआ जैसी बुराइयों से दूर रहने की शपथ दिलाई गयी।

दरअसल गढ़ा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की कुछ लोग एक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। जिसके बाद टीम ने दबिश दी और घेराबंदी कर 20 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही नगदी बरामद की। सभी आरोपियों को थाने लाया गया। जहां पुलिस अधिकारियों ने उन्हें जुआ और नशे की लत से होने वाले सामाजिक और पारिवारिक नुकसान के बारे में समझाया। इसके बाद सभी से भविष्य में जुआ और नशा न करने साथ ही कानून का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला के मुताबिक अपराध पर अंकुश लगाने के साथ-साथ लोगों में जागरूकता पैदा करना भी जरूरी है। इसी को लेकर यह पहल की गई है ताकि लोग अपनी गलत आदतों को छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। बताया गया की ये अभियान लगातार जारी रहेगा।--


By - sagar tv news
30-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.