दो घंटे की बारिश से घर-दुकानों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब | SAGAR TV NEWS |

 

महज दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने शहर की तस्वीर ही बदल दी। सुबह रिमझिम से शुरू हुआ बारिश का दौर दोपहर तक तेज झमाझम में बदल गया और देखते ही देखते सड़कें तालाब बन गईं। कई इलाकों में घरों और दुकानों में पानी घुस गया, वाहन बीच सड़क पर बंद हो गए और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बारिश ने एक बार फिर शहर की जल निकासी व्यवस्था और नगर निगम की तैयारियों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

बारिश का सबसे ज्यादा एमपी के खंडवा जिले के जवाहरगंज क्षेत्र में देखने को मिला। यहां कई मकानों में पानी भर गया, जिससे घरेलू सामान खराब हो गया। लोग घंटों तक घरों से पानी निकालते रहे। इलाके की एक आटा चक्की में भी पानी घुस गया, जिससे वहां लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए और संचालक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

 

 

स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समय पर नालों की सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी निकल नहीं सका। लोगों का यह भी आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से बने जवाहरगंज नाले को चौड़ा करने के बजाय संकरा कर दिया गया, जिसके कारण हर बारिश में जलभराव की स्थिति बन जाती है। लगातार बारिश से रेलवे पुल के नीचे स्थित तीन पुलिया क्षेत्र पूरी तरह पानी में डूब गया। नाला ओवरफ्लो होने के बाद पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन रोक दिया। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा।

 

 

शहर के सबसे व्यस्त स्टेशन रोड पर भी हालात बदतर रहे। सड़क पर इतना पानी भर गया कि कई दोपहिया और चारपहिया वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए, जिससे लंबे समय तक यातायात प्रभावित रहा। हालांकि इस बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन जलभराव, खराब यातायात व्यवस्था और घरों-दुकानों में घुसे पानी ने शहरवासियों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दीं। अब नागरिक नगर निगम से जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने और नालों की नियमित एवं प्रभावी सफाई की मांग कर रहे हैं।

 

 


By - sagar tv news
30-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.