Sagar - सर्वजीत को गिरफ्तार करने वाली थाना प्रभारी को हटाया, 3 दिन पहले मंत्री लंच करने पहुंचे थे घर

 

सागर में भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह 307 के एक मामले में जेल में बंद है तीन दिन पहले मंत्री पहलाद पटेल उनके घर पहुंचे थे और परिजनों के साथ लंच किया था लेकिन अब भाजपा नेता को गिरफ्तार करने वाले थाना प्रभारी को हटाकर लाइन भेजा गया है हालांकि उनके साथ तीन अन्य सब इंस्पेक्टर्स के भी तबादला किए गए हैं जैसे विभाग की तरफ से रूटिंन प्रक्रिया दिखाने की कोशिश की गई है,

 

 

 


तीन दिन पहले भाजपा नेता सर्वजीत सिंह के घर पहुंचे मंत्री पहलाद पटेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए साफ लिखा था कि इस मामले में षड्यंत्र करने वाले अधिकारी और नेताओं को छोड़ नहीं जाएगा इस पोस्ट के तीन दिन बाद ही सबसे पहले थाना प्रभारी को हटाया गया है हालांकि जिस समय सर्वजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था उस समय भी इनको हटाने की बात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं था

 

 

 


बता दे कि पुलिस में चार उपनिरीक्षकों को नई पदस्थापना दी गई है। इनमें भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आए बांदरी थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत का नाम भी है। इनसे बांदरी थाने का प्रभार वापस लेकर पुलिस लाइन भेजा गया है। इनके अलावा दो चौकियों के प्रभारी भी बदले गए है।

 

 

 

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने नए पदस्थापना आदेश जारी किए, जिसमें बांदरी थाना प्रभारी का नाम भी है। बांदरी थाना प्रभारी सुमेर सिंह को हटाए जाने रही थीं, जब से जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह लोधी को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी जुलाई 2024 में एक ढाबे पर तोड़फोड़ एएसआई के साथ मारपीट और हवाई फायरिंग करने के पुराने मामले में की गई थी। मामला सुर्खियों में आने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने सोशल मीडिया पर पुलिस कार्रवाई थे। को लेकर टिप्पणी की थी।

 

 

 

 

विभागीय स्तर पर सुमेर सिंह को थाने से हटाकर लाइन भेजने के पीछे उनकी खराब परफॉर्मेंस बताई जा रही है। हाल में जिले की अपराध समीक्षा के दौरान कुछ थानों के कामकाज संतोषजनक नहीं पाए गए

 

 

 

 

खराब प्रदर्शन और मामलों के निपटारे में सुस्ती बरतने पर चार थाना प्रभारियों को फटकार भी लगाई गई थी। एसपी ने निर्देश दिए थे कि थानों में अपराधों की पेडेंसी खत्म करने में तेजी नहीं आई तो मैदानी प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
31-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.