लगातार बारिश से बढ़ा नदी का जलस्तर, मुनादी कर खाली कराये मकान, लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा

 

मानसून एक बार फिर सक्रीय दिखाई दे रहा है। लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए हैं। जब नदी का जलस्तर बढ़ा तो निचले इलाकों में मुसीबत भी बढ़ गयी। हालातों को भांपते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आया और परिवारों को अब सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है। जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा प्रभावित लोगों को पहले ही सुरक्षित जगह भेज दिया गया है। तस्वीरें एमपी के खंडवा जिले से सामने आई हैं।

 

 

 

 

दरअसल बीते दिन गुरुवार को लगातार झमाझम बारिश हुई। जिससे पंधाना रोड स्थित छोटी आमना नदी उफान पर आ गई। नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के सामने संकट मंडरा गया। इसी को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त रूप से तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है की सबसे ज्यादा प्रभावित कर्बला क्षेत्र के परिवारों को नगर निगम द्वारा सब्जी मंडी में बनाए गए अस्थायी राहत शिविर में ठहराया है। जहां उनके लिए भोजन, पेयजल और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।

 

 

 

इसके अलावा नगर निगम द्वारा मुनादी की जा रही है। लोगों को आमना नदी का बढ़ते जलस्तर के बारे में आगाह करते हुए तत्काल घर खाली करने की अपील की गई। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सहयोग करने का आग्रह किया।

 

 

 

 

नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत के मुताबिक आमना नदी के निचले हिस्सों में रहने वाले करीब 100 प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है। सब्जी मंडी में उनके रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
पूरा प्रशासनिक अमला राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है। फिलहाल खतरे जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।------


By - sagar tv news
31-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.