घंटों लाइनों में लगने के बावजूद नहीं मिल रही खाद, किसानों का अनूठा प्रदर्शन,सरकार को जगाने का प्रयास
किसान खाद के लिए परेशान हैं घंटों तक लाइनों में लगना पड़ रहा है परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों का गुस्सा भी देखने को मिला रहा है। सरकार तक अपनी बात पहुंचाने किसानों ने अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कोई हंगामा नहीं किया। बल्कि कृषि मंडी में मंजीरा बजाकर रामधुन गाई। ताकि सरकार को जगाया जा सके। उन तक बात पहुंचे और उनकी समस्या दिखाई दे। जिससे खाद के लिए परेशान न होना पड़े। तस्वीरें एमपी के मुरैना जिले की हैं। जिसमें महिलाएं तक खाद लेने लाइनों में लगी हुई हैं।
दरअसल मुरैना में खाद की किल्लत से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कृषि उपज मंडी स्थित खाद वितरण केंद्र पर घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है। इसलिए सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने मजीरा बजाकर रामधुन गाई। किसानों का कहना है कि सरकार को उनकी परेशानी दिखाई और सुनाई देनी चाहिए।
हुआ ये की मुरैना कृषि उपज मंडी परिसर स्थित खाद वितरण केंद्र पर सैकड़ों किसान यूरिया लेने कतार में खड़े थे। उमस भरी गर्मी थी लेकिन किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। तभी कुछ किसानों ने लाइन में ही मजीरा बजाना शुरू कर दिया। साथ ही रामधुन गाकर अपना विरोध जताया। बस अन्य किसान भी तालियां बजाते हुए उनके साथ शामिल हो गए।
इसको लेकर किसानों ने बताया की यह विरोध किसी राजनीतिक मतलब से नहीं है। बल्कि सरकार को जगाने किया गया है। उनका आरोप है। की खाद वितरण व्यवस्था ठीक नहीं है। कई बार घंटों लाइन में खड़े रहते हैं लेकिन यूरिया नहीं मिलता। जिससे मजबूरी में दोगुनी कीमत पर अन्य जगहों से यूरिया खरीदना पड़ता है। किसानों का आरोप है की खाद के लिए परेशान हैं। लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसलिए ये तरीका अपनाया गया।------