झोपड़ी में सो रहे वृद्ध दंपत्ति हत्या, पत्नी की मौत, पति जिंदगी की जंग लड़ रहा

 

जबलपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खितौला थाना क्षेत्र में सड़क किनारे झोपड़ी में रहने वाले एक वृद्ध दंपत्ति पर अज्ञात बदमाशों ने भारी पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में वृद्ध महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, वृद्ध दंपत्ति चम्मू बर्मन और उनकी पत्नी कृष्णा बाई मजदूरी कर अपना जीवनयापन करते थे। दोनों सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी में रहते थे। रोज की तरह सुबह जब काफी देर तक दोनों झोपड़ी से बाहर नहीं निकले तो आसपास रहने वाले लोगों को शक हुआ। पड़ोसियों ने झोपड़ी के अंदर जाकर देखा तो दोनों खून से लथपथ हालत में पड़े थे। यह दृश्य देखकर इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

 

 

 

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चम्मू बर्मन को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जबकि कृष्णा बाई को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पर किसी भारी पत्थर से हमला किया गया था। हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया जाएगा। इस निर्मम घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है और लोगों से भी अपील की है कि यदि घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि इस हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी और आरोपी कब तक कानून के शिकंजे में आएंगे।


By - sagar tv news
31-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.