अन्तर्राज्जीय चोर गिरोह का खुलासा, 4 चोरों से 21 बाइकें बरामद, कई प्रदेशों से चुराई बाइकें

 

पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार करने के बाद जब कढ़ाई से पूछताछ की तो हैरान करने वाली बात सामने आई। कड़ी से कड़ी जुड़ने के बाद चार चोरों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से पुलिस ने 21 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। जिनकी कीमत 12 लाख रूपये बताई जा रही हैं। छतरपुर जिले की लवकुशनगर थाना पुलिस ने मोटर साइकिल की चोरी का बड़ा खुलासा किया है। जहां अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह को 21 मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया गया है।

छतरपुर की लवकुश नगर थाना पुलिस ने बाइक चोरी की शिकायत के बाद चोर को गिरफ्तार किया था। पुलिस बारीकी से सभी पहलुओं पर जांच कर रही थी। इसी दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से मोटर साइकिलें बरामद की गयी। जो कई प्रदेशों से चुराई गयी थी।

जानकारी के मुताबिक लवकुश नगर थाना अंतर्गत भैरा गांव निवासी फरियादी हनुमत सिंह की बाइक चोरी की घटना पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। एसपी के निर्देश पर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गयी थी। जहां पुलिस ने मौका का निरीक्षण कर भौतिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। साथ ही मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। क्षेत्र में आने वाले संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस टीम ने साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों को पकड़ा और बारीकी से पूछताछ की जहां चोरों ने अपराध कबूल किया। आरोपियों में देवी सिंह यादव, अस्सू उर्फ शिवराज यादव, रवि शंकर नागर और गोविंद यादव को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया। एक अन्य आरोपी बबलू यादव की तलाश जारी है। चोरों से कई कंपनियों की 21 बाइकें बरामद हुई। जिन्हे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और अन्य राज्यों से चोरी करना बताया गया।
फ़िलहाल पुलिस की कार्यवाई जारी है। आगे की जांच की जा रही है।------


By - sagar tv news
31-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.