भगवान के घर में चोरी, हनुमान मंदिर से आभूषण समेत दान पेटी से नगदी चुराई, रात के समय हुई घटना

 

चोर इतने बेख़ौफ़ हैं की वह भगवान के घरों को भी निशाना बनाने से नहीं चूकते हैं। फिर एक बार मंदिर को निशाना बनाया गया है। जहां हनुमान मंदिर से चांदी के आभूषण समेत दान पेटी से 14 हजार रूपये की नगदी चोरी की गयी है। सुबह मंदिर का ताला टूटा मिलने के बाद इस बात का खुलासा हुआ। घटना छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बृजपुरा से सामने आई है।

 


बताया जा रहा है की अज्ञात चोर ने सिमरिया रोड़ पर स्थित हरि सिद्ध परिसर में नवनिर्मित प्रकाटेश्वर बालाजी मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया गया की यहां हाल ही में विशाल यज्ञ का आयोजन हुआ था। जिसमें बालाजी मूर्ति की स्थापना के बाद आस्था का केंद्र प्रकाटेश्वर बालाजी मन्दिर में दान दाताओं ने मंदिर का विस्तार कराया जा रहा था। रात के समय मूर्ति में लगा हुआ मुकुट, छत्र, नेत्र,तिलक,भौं,मंजीरा,झिंका,लाइट और दान पेटी से 14 हजार की नगदी चुराई गई। चोर ने करीब सवा लाख रूपये की चोरी की।

 

 

ग्रामीण मत्थर पटेल हर दिन की तरह ही सुबह करीब साढ़े 5 बजे जब फूल तोड़कर मंदिर में आए तो देखा की ताला टूटा हुआ पड़ा था। उन्होंने तत्काल बृजपुरा सरपंच आदित्य मिश्रा को सूचना दी। जिसके बाद डायल 112 को जानकारी दी गयी। जिसके बाद मौके पर सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष श्रोतीय भी टीम के साथ पहुंचे और मौके का मुआयना किया। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए जांच शुरू की है। अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
31-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.