सागर- अंतरजिला ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, 21.20 लाख के 4 ट्रैक्टर बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

 

सागर जिले की खुरई शहर पुलिस को वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 21 लाख 20 हजार रुपये कीमत के चार चोरी के ट्रैक्टर और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं और गिरोह के अन्य अपराधों की भी जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को खुरई निवासी अरविंद यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका स्वराज 735 ट्रैक्टर और पड़ोसी वीरेन्द्र यादव का ट्रैक्टर, जो पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास घर के सामने खड़े थे, रात के समय चोरी हो गए। शिकायत के आधार पर खुरई शहर थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

 

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान संदेह के आधार पर अंकुष उइके और संतोष उइके को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

 

पूछताछ में दोनों ने अपने साथी अनुराग उर्फ अन्नू मालवीय के साथ मिलकर ट्रैक्टर चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए ट्रैक्टर शिवपुरी निवासी मोहर सिंह गुर्जर को बेचने के लिए दिए गए थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोहर सिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर चोरी के दोनों ट्रैक्टर बरामद कर लिए। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह ने रायसेन और विदिशा जिलों से भी दो अन्य ट्रैक्टर चोरी किए थे, जिन्हें भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

 

 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। वहीं गिरोह के फरार आरोपी और अन्य वारदातों की जांच जारी है। सागर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

 

 


By - sagar tv news
31-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.