किश्त जारी करने के नाम पर रिश्वत, 8 हजार देते हुए लोकायुक्त ने मारा छापा, रोजगार सहायक रंगे हाथ पकड़ाया
तीसरी किश्त जारी कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही थी। थक हारकर पीड़ित को जब कुछ समझ नहीं आया तो उसने सागर लोकायुक्त से शिकायत की। जिसके बाद टीम ने रोजगार सहायक को आठ हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दमोह जिले में हुई इस कार्यवाई से हड़कंप मच गया। दरअसल जबेरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत परासई माल में प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी कराने और कुटीर की लोकेशन सही कराने के नाम पर दस हजार की मांग की जा रही थी। जहां आठ हजार रूपये की रिश्वत लेते ग्राम रोजगार सहायक को सागर लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा।
जानकारी के मुताबिक परासई माल गांव निवासी संजू रैकवार ने बीते 13 जुलाई को लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत दर्ज कराई थी। की उसके नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है। जिसकी दो किस्तें मिल चुकी हैं। तीसरी किस्त जारी कराने और कुटीर की लोकेशन सही कराने के लिए ग्राम रोजगार सहायक राजेश सिंह लोधी ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की गई। ग्राम पंचायत कार्यालय परासई माल में जैसे ही फरियादी ने 8 हजार रुपये रिश्वत के दिए तभी घात लगाए बैठी टीम ने छापा मारते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पंचायत भवन में लोकायुक्त टीम ने पूरी कार्यवाई को अंजाम दिया।-