कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिस ने रोका, हेलमेट-सीट बेल्ट तभी मिलेगा प्रवेश, अब जुर्माने की हो सकती है कार्यवाई
सुबह के समय उन अधिकारियों और कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट के गेट से वापिस लौटा दिया गया। जो दो पहिया वाहन से तो पहुंचे थे लेकिन हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। साथ ही कार में सीट बेल्ट न लगाने वालों को भीप्रवेश नहीं प्रवेश नहीं दिया गया। कार्यवाई दमोह जिले में की गई। जहां कलेक्टर और एसपी के निर्देश पर कलेक्ट्रेट के बाहर यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया था।
बताया गया की वाहन चेकिंग अभियान के तहत जो भी शासकीय अधिकारी, कर्मचारी बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट का उपयोग कर कार्यालय में जा रहे थे उन्हें बाहर से ही लौटा दिया गया। साथ ही समझाईश भी दी गई। कार्रवाई कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और एसपी आनंद कलादगी के निर्देश पर की गई।
दरअसल बीते दिनों सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए थे की कलेक्ट्रेट में जितने भी अधिकारी, कर्मचारी हैं। वह सभी हेलमेट का उपयोग करें। सीट बेल्ट लगाकर आएं। जिसके तहत यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को ने टीम के साथ कलेक्ट्रेट के बाहर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। कलेक्ट्रेट जाने का सिर्फ एक रास्ता था लिहाजा जो लोग हेलमेट नहीं पहने थे उन्हें वापिस घर लौटना पड़ा।
बताया जा रहा है की दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाना अनिवार्य है। चार पहिया वाहन चलाने वालों को सीट बेल्ट लगाना और दोनों ही वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का उपयोग करना जरुरी है। यातायात नियमों का पालन न करने वाले कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट कार्यालय के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। अभी समझाइश दी जा रही है इसके बाद जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। यातायात थाना प्रभारी के मुताबिक सड़क हादसों में कमी लाने यह जागरूकता संदेश है।------