क्रेशर संचालकों पर मनमानी के आरोप, भारी वाहनों से बुरे हाल,स्कूली बच्चों ने सड़क पर लगाया जाम !

 

क्रेशर संचालकों पर मनमानी किये जाने के आरोप लगे हैं। साथ ही आरोप है की स्कूल लगने के समय सड़क से भारी वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। जिससे आये दिन दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है इसी को लेकर नाराज़ स्कूली बच्चों ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया। साथ ही प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। नज़ारा छतरपुर जिले के जुझारनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां दिदवारा गांव में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने भी उनका समर्थन किया।

बताया गया की दिदवारा गांव क्रेशर मंडी के नाम से मशहूर है। लेकिन भारी वाहनों की वजह से स्कूली बच्चों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी को लेकर मुख्य मार्ग पर उन्होंने जाम लगाया।

बच्चों की माने तो उन्हें हर दिन स्कूल आने-जाने के समय मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्रेशर मंडी के पास होने के कारण इस सड़क पर दिन भर भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। जिससे हादसों का अंदेशा रहता है। बच्चे किसी तरह मजबूरी में आते-जाते हैं। वहीं आरोप है की धूल और गड्ढों में तब्दील सड़क, क्रेशर मंडी के वाहनों से उड़ने वाली धूल के कारण बच्चों को सांस लेने और देखने में दिक्कत होती है। कई दफा लोग हादसों का शिकार भी हो चुके हैं। इसी को लेकर छात्रों और स्थानीय लोगों ने मांग की है की स्कूल खुलने और छुट्टी होने के दरमियान इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित की जाए।

सड़क पर बच्चे जब जाम लगाए हुए थे तब स्थानीय लोगों ने भी उनका समर्थन किया।
वहीं ऐसी जानकारी है की जिम्मेदारों ने वैधानिक कार्यवाही की बात कही है।------
देखने वाली बात होती है की इस मांग पर कितना ध्यान दिया जाता है और कब तक समस्या का समाधान किया जाता है।--


By - sagar tv news
31-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.