अवैध रेत खनन को लेकर आमने-सामने आये दो पक्ष, दिनदहाड़े सड़कों पर धाएं-धाएं, वीडियो आया सामने

 

अवैध रेत खनन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में इस कदर विवाद बढ़ गया की मारपीट के बाद खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर गोलियां चलाई गई। दिनदहाड़े ताबतोड़ फायर किये गए। जिससे इलाका दहल उठा। हैरान करने वाली इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। आरोप है की दोनों तरफ से जमकर फायरिंग की गई। ये पूरी घटना छतरपुर जिले की है। जहां घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

 

 

जानकारी के मुताबिक छतरपुर के खजवा गांव में बालू निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। जो इतना बढ़ गया की खुलेआम ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने जिले की कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किये हैं।

 

 

बताया जा रहा है की लंबे समय से बालू खनन को लेकर क्षेत्र में विवाद की स्थिति बनी हुई थी। शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों तरफ से फायरिंग होने से इलाका दहल उठा।

 

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलु से इस मामले की जांच में जुट गयी है।

 

 

मामले में एसपी रजत सकलेचा का कहना है की दो पक्षों में विवाद की सूचना मिली थी, दोनों ही तरफ से मारपीट भी हुई है। जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज जारी है। जांच-पड़ताल के बाद वैधानिक कार्यवाई की जायेगी।

 

 


By - sagar tv news
31-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.