Sagar- खाद वितरण सिस्टम में बड़ा बदलाव, अब आधार कार्ड दिखाकर ले सकेंगे यूरिया डीएपी SSP

 

सागर सहित मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब किसानों को खाद खरीदने के लिए केवल ई-टोकन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। किसानों की शिकायतों और आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने उर्वरक वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है।

सरकार ने पहले लागू की गई ई-टोकन व्यवस्था में संशोधन करते हुए अब हाइब्रिड व्यवस्था लागू कर दी है। इसका मतलब है कि किसान ई-टोकन के साथ भी और बिना ई-टोकन के भी खाद खरीद सकेंगे, यह जानकारी मिलने के बाद सागर में किसान खाद लेने के लिए भी पहुंचे लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा किसानो से कहा गया है की सोमवार से बिना टोकन के खाद मिलेगा

 

कृषि विभाग के उप संचालक राजेश त्रिपाठी ने कहा,सागर कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजेश त्रिपाठी ने बताया कि अब खाद वितरण की व्यवस्था को हाइब्रिड मोड में बदल दिया गया है. इसका मतलब है कि अब किसान अपनी सुविधा के अनुसार खाद ले सकते हैं. किसान चाहें तो ई-टोकन से खाद बुक करें या फिर सीधे केंद्रों पर जाकर खाद प्राप्त करें. अब ई-टोकन की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है. किसान अपनी पास की सोसाइटी, डबल लॉक वितरण केंद्र या प्राइवेट दुकानों से खाद ले सकते हैं अब किसानों को पुरानी व्यवस्था के तहत ही खाद मिलता रहेगा. इसके लिए उन्हें अपने साथ केवल तीन दस्तावेज ले जाने होंगे आधार कार्ड मोबाइल नंबर जमीन का खसरा लगेगा,जमीन के हिसाब से खाद दिया जाएगा

 


सागर जिले में अभी लगभग 32,000 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है. इसमें करीब 15,000 मीट्रिक टन यूरिया है. बाकी 17,000 मीट्रिक टन में एनपीके और एसएसपी जैसे अन्य खाद शामिल हैं.

 

 


By - sagar tv news
31-Jul-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.