Sagar- डंपर चालक की जल्दबाजी और लापरवाही, बड़ा रेल हादसा होने से टला, रेल्वे फाटक का बूम तोड़ा

 

सागर जिले के बीना में डंपर चालक की लापरवाही की वजह से एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक रेल यातायात प्रभावित हुआ। और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया गया की एक डंपर रेलवे फाटक के बूम से टकरा गया। जिससे बूम उखड़कर तीसरी रेलवे लाइन की ओएचई स्पेयर वायर से जा टकराया और क्षतिग्रस्त हो गया।

 

 

घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे प्रशासन ने तत्काल तीसरी रेलवे लाइन पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया। घटना बीना-झांसी रेलवे ट्रैक पर करोंदा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे गेट नंबर 315 पर हुई। जिससे करीब दो घंटे 20 मिनट तक इस लाइन पर रेल यातायात प्रभावित रहा। घटना के बाद डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक कंजिया तरफ से आ रहा डंपर और भानगढ़ की ओर से आ रहा एक ट्रक रेलवे फाटक क्रास कर रहे थे। इसी दौरान डंपर चालक ने लापरवाही बरतते हुए फाटक के बूम में टक्कर मार दी। जो इतनी तेज थी कि बूम टूटकर उछल गया और तीसरी रेलवे लाइन की ओएचई स्पेयर वायर से जा टकराया। इस घटना से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

 

 

 


घटना की सूचना लगते ही आरपीएफ, इंजीनियरिंग और विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सबसे पहले तीसरी रेलवे लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही रोककर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इसके बाद क्षतिग्रस्त बूम और ओएचई स्पेयर वायर की जांच कर मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। रेलवे कर्मचारियों ने करीब दो घंटे 20 मिनट की मशक्कत के बाद फाटक और विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त किया। जिसके बाद तीसरी रेलवे लाइन पर रेल यातायात फिर से सुचारु किया गया। डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।------


By - sagar tv news
01-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.