सड़क हादसों पर कलेक्टर की हाई लेवल बैठक, अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक सुधार का बना प्लान

 


लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण की समस्या को लेकर प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इन्हीं मुद्दों पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एमपी के टीकमगढ़ जिले के कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक, सांसद प्रतिनिधि, पूर्व विधायक, नगर पालिका के पार्षद, मीडिया प्रतिनिधि और जिले की सभी नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए कई अहम सुझावों पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान नगर पालिका के पार्षदों ने शहर में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए स्पीड ब्रेकर, डिवाइडर और प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। बैठक में शहर के लिए स्थायी पार्किंग व्यवस्था विकसित करने, ट्रांसपोर्ट नगर, सब्जी मंडी और फल मंडी को व्यवस्थित करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही पुराने पुलों और पुलियों पर मजबूत रेलिंग लगाने, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और आवश्यकतानुसार नए निर्माण कार्य कराने के सुझाव भी सामने आए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एमपीआरडीसी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निर्मित सड़कों पर जहां रेलिंग क्षतिग्रस्त है, वहां तत्काल मरम्मत कराई जाए। इसके अलावा सड़क के गड्ढों को भरने, आवश्यक चेतावनी एवं सूचना बोर्ड लगाने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के सहयोग से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने, अतिक्रमण हटाने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही प्रभावी कार्रवाई शुरू की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि इस हाई लेवल बैठक में लिए गए निर्णयों के बाद टीकमगढ़ शहर को जाम और सड़क हादसों की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।


By - sagar tv news
01-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.