सागर- 120 की रफ्तार से दौड़ती ट्रेन में युवक की ला श मिली! बीना स्टेशन पर मचा हड़कंप

 

सागर जिले के बीना रेलवे जंक्शन पर उस समय सनसनी फैल गई, जब करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के बाहर एक युवक का शव मिला। ट्रेन के गार्ड की सतर्कता से बड़ा मामला सामने आया और तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद ट्रेन को बीना रेलवे जंक्शन पर रोककर जीआरपी ने शव को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 12534 पुष्पक एक्सप्रेस भोपाल से रवाना होकर अपने अगले निर्धारित स्टॉपेज ललितपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के गार्ड की नजर जनरल कोच के शौचालय के पास बनी खिड़की के पास एक युवक शव मिला। युवक कोई हरकत नहीं कर रहा था, जिससे आशंका हुई कि उसकी मौत हो चुकी है। गार्ड ने तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही ट्रेन को बीना रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर रोका गया। पहले से अलर्ट जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और जनरल कोच के शौचालय की खिड़की के बाहर लटके शव को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बीना सिविल अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने मृतक की जेब की तलाशी ली, जिसमें मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान गोरावर सिंह, निवासी कोरबा, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। वहीं ट्रेन में सफर कर रहे कुछ यात्रियों ने पुलिस को बताया कि युवक भोपाल रेलवे स्टेशन से ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि सफर के दौरान किसी कारणवश वह ट्रेन से बाहर गिर गया या संतुलन बिगड़ने से हादसे का शिकार हो गया। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ-साथ यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। इस घटना ने एक बार फिर चलती ट्रेन के दरवाजे या गेट पर बैठकर यात्रा करने के खतरे को उजागर कर दिया है।


By - sagar tv news
01-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.