Sagar- खजाने की तलाश में जंगल खोद डाला, रोकने पहुंची पुलिस पर पथराव | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले की देवरी के सिंगपुर जंगल में को अचानक हालत तनावपूर्ण हो गए, कथित खजाने की अफवाह के बीच जब पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, तो ग्रामीणों ने गुस्से में पुलिस पर हमला कर दिया, इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि पुलिस के वाहन में भी तोड़फोड़ की गई।

दरअसल, जंगल में सोना, प्राचीन आभूषण, पुरातात्विक महत्व की मूर्तियां और अन्य कीमती वस्तुएं मिलने की चर्चा तेजी से फैल गई थी। अफवाह सुनते ही सैकड़ों लोग गैंती-फावड़े लेकर जंगल पहुंच गए और कथित खजाने की तलाश में बड़े पैमाने पर खुदाई शुरू कर दी। देखते ही देखते जंगल के कई हिस्सों में गहरे गड्ढे खोद दिए गए।

 

 

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और वन विभाग के वाहनों को आता देख दौड़े लग गई, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खुदाई करने वाले कुछ लोगों ने पुलिस और प्रशासन की टीम का विरोध करते हुए हमला कर दिया। हंगामे के बीच पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस की गाड़ियां पहुंचते ही कई लोग जंगल से भाग निकले। वहीं, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पशर गया केवल खाकी वर्दी वाले लोग ही दिखाई दे रहे है

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस पर हमला तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में कौन-कौन लोग शामिल थे। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

 

 


By - sagar tv news
01-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.