प्रॉपर्टी डीलर की कार पंचर कर उड़ा दिए दस लाख, तीन संदेही पकड़े, नगदी समेत दो फरार | SAGAR TV NEWS |

 

पहले प्रॉपर्टी डीलर की कार को पंचर किया, इसके बाद अंदर से दस लाख नगदी से भरा हुआ बैग पार कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से सनसनी फ़ैल गयी। नज़ारा सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। पुलिस ने तत्काल कार्यवाई कर तीन संदेहियों को पकड़ा, जबकि नगदी लेकर दो युवक फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है। घटना मुरैना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आई।

 

 

बताया जा रहा है की श्रीजी कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े प्रॉपर्टी डीलर अजय कुमार माहौर अंबाह बायपास स्थित एक खेत का बयाना देने अपने घर से 10 लाख रुपये लेकर निकले थे। उन्होंने अपने वकील को जिला न्यायालय के पास छोड़ा इसके बाद अंबाह बायपास तरफ रवाना हुए। जब वह माधौपुरा पुलिया पार कर श्रीराम पैलेस के पास पहुंचे। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने इशारा कर बताया की कार का टायर पंचर है। अजय ने कार रोककर टायर बदलना शुरू किया ही था की नज़र हटते ही पांच बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ई-रिक्शा से आए थे। दो आरोपी रिक्शा में ही बैठे रहे और मौका मिलते ही बैग लेकर फरार हो गए।

 


जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सिद्धनगर क्षेत्र से सं संदेही को पकड़ा। जिसने पूछताछ में अपने साथियों संग वारदात कबूली। जिस पर पुलिस ने राघवेन्द्र, बिट्टू और लालू नाम के तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। नकदी लेकर जो दो आरोपी फरार थे उनकी तलाश जारी थी। पूछताछ में सामने आया की आरोपी नशे के इंजेक्शन लेने के आदी हैं।

 

 

इस वारदात के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं खबर पढ़े जाने तक दो आरोपी फरार थे वहीं नगदी भी बरामद नहीं हो पाई थी। देखने वाली बात होती है की आखिर कब तक पुलिस को सफलता मिल पाती है।

 

 


By - sagar tv news
01-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.