Sagar- कटरा बाजार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर नहीं, जब्ती अभियान; लापरवाह कर्मचारियों को भी फटकार

 

सागर शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम ने अब सख्त रुख अपना लिया है। शनिवार शाम निगमायुक्त राजकुमार खत्री खुद सड़क पर उतरे और कटरा बाजार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर खड़े होकर अतिक्रमण हटवाया, दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त कराया और लापरवाही बरतने वाले निगम कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।

 

 

 

 

निगमायुक्त राजकुमार खत्री तीनबत्ती, कटरा बाजार, विजय टॉकीज तिराहा और नगर निगम टपरा मार्केट का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान कई दुकानदारों ने फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर कपड़ों के स्टैंड, तख्त, फल की क्रेट और अन्य सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा था। निगमायुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए यह सामान तत्काल जब्त कर लिया गया।

 

 

 

 

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने टपरा मार्केट के दुकानदारों को भी स्पष्ट संदेश दिया कि दुकान के आसपास सफाई बनाए रखना उनकी भी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी दुकानदारों से शपथ पत्र लिया जाए।

 

 

 

 

यदि किसी दुकान के आसपास गंदगी, पैकिंग सामग्री या कचरा पाया जाता है तो चालानी कार्रवाई की जाए और बार-बार नियम तोड़ने वालों का दुकान आवंटन तक निरस्त किया जाए। निगमायुक्त ने रेहड़ी-ठेला संचालकों और व्यापारियों से भी अपील की कि वे शहर को व्यवस्थित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि फुटपाथ आम नागरिकों के आने-जाने के लिए हैं, इसलिए वहां किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए।

 

 

 

 

 

इसके साथ ही निगम के इंजीनियरों को कटरा बाजार की सभी इमारतों की भवन अनुज्ञा और नक्शों की जांच करने के निर्देश दिए गए। जिन भवनों का आवासीय उपयोग स्वीकृत है लेकिन वहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं, उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और अतिक्रमण को लेकर लापरवाही मिलने पर निगमायुक्त ने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई और चेतावनी दी कि भविष्य में लापरवाही मिलने पर सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


By - sagar tv news
02-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.