खेलते-खेलते कब घर के पास बने पानी के गड्ढे में समा गई 4 साल की मासूम, किसी को भनक भी नहीं लगी
चार साल की एक मासूम बच्ची खेलते समय घर से अचानक लापता हो गयी। उसकी दिन भर खोजबीन चलती रही लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। रात के समय जब घर के पास बने गड्ढे में टॉर्च की रौशनी पड़ी तो बच्ची की डेड बॉडी उसमें उतराती हुई मिली। पुलिस ने बॉडी को बाहर निकलवाकर पीएम के लिए भेजी थी। दुखद घटना दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के भटिया गांव की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है। मृतिका चार साल की मासूम वैष्णवी अहिरवार है।
बताया जा रहा है की भटिया गांव में 4 साल की वैष्णवी अपने घर के पास खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। काफी देर तक उसके दिखाई न देने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। जिसके बाद हैरान परेशान परिजनों ने तुरंत हटा थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही एसडीओपी कृष्ण पाल सिंह और रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह निरंजन भी मौके पर पहुंचे।
एक तरफ पुलिस बच्ची की तलश में जुटी थी वो वहीं ग्रामीण भी उसकी खोजबीन कर रहे थे। तकरीबन आठ घंटे तक तलाश करते रहे। जहां-जहां ढूंढा जा सकता था। सभी संभावित जगहों पर पता किया गया। इसी बीच एक ग्रामीण ने पास ही मौजूद पानी से भरे गड्ढे में टॉर्च की रोशनी मारी तो बच्ची की डेड बॉडी पानी के ऊपर नज़र आई। पुलिस ने तुरंत बॉडी को पानी बाहर निकलवाया और सिविल अस्पताल भेजा।
हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी का कहना था की प्रथम दृष्टया पानी में डूबने से बच्ची कीजां जाने की बात सामने आई है। पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही असल कारण सामने आ सकेंगे। फिलहाल जांच जारी है।------