दो करोड़ की बिल्डिंग पहली बारिश में पानी-पानी, घटिया निर्माण की ख़ुली पोल, CMO कक्ष में घुसा पानी

 

ज़रा सोचिये की जिस सरकारी बिल्डिंग को बनाने में दो करोड़ रूपये खर्च किये गए हों। अगर वही बिल्डिंग पहली ही बारिश न झेल पाए तो इसे क्या कहा जाएगा। लापरवाही, भ्रष्टाचार, गुणवत्ता की कमी या फिर कुछ और ये नज़ारा हैरान कर देने वाला है। नगर पालिका परिषद के करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बने नए भवन में पहली ही बारिश के दौरान पानी भर गया। जो सीएमओ साहब के कक्ष तक भी पहुंच गया।

 

 

 

 

सामने आई ये तस्वीरें एमपी के बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र की हैं। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद कई गंभीर सवाल पैदा हो रहे हैं। जिसमें सबसे बड़ा सवाल तो यही है की जब पहली बारिश में ये हाल है तो आने वाले दिनों में क्या होगा। क्या लापरवाह लोगों पर कार्यवाई की जायेगी। या मामला रफा दफा कर दिया जाएगा।
नेपानगर नगर पालिका के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भवन और सीएमओ कार्यालय के अंदर पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि एक कर्मचारी पानी निकालता हुआ भी नजर आ रहा है।

 

 

 

 

मामला सामने आने के बाद भवन निर्माण की गुणवत्ता और कार्य में बरती गई संभावित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यहां ये कहना गलत नहीं होगा की ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है साथ ही निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गयी है जिसका नतीजा ये हुआ की ये बिल्डिंग पहली बारिश ही नहीं झेल पाई और घटिया निर्माण की पोल खुल गई।

 

 

 

 

 

स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और ज़रूरी सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है।------


By - sagar tv news
02-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.