सागर- दुल्हन बनकर लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, शादी के बाद जेवर-नकदी लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन

 

सागर जिले की जैसीनगर पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह पहले युवक की शादी कराता था और फिर दुल्हन शादी के कुछ ही समय बाद जेवर, नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। मामला जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महुआखेड़ा पैगवार का है। फरियादी नोनीराम पटेल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि आरोपियों ने उसकी शादी रुकमणी चतुर्वेदी नाम की युवती से कराई। शादी के बाद रुकमणी घर से सोने-चांदी के जेवर, 30 हजार रुपये नकद और अन्य सामान लेकर फरार हो गई। ठगी की कुल राशि करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर राजस्थान के अलवर जिले के जकराना निवासी अरविंद विभार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शादी के नाम पर ठगी करने की पूरी साजिश का खुलासा किया। जांच में रुकमणी चतुर्वेदी और घटना में प्रयुक्त कार के चालक सोनू अहिरवार की संलिप्तता भी सामने आई, जिसके बाद दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 हजार रुपये नकद, चांदी की पायल और वारदात में इस्तेमाल की गई कार जब्त की है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग एक लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरोह की दो अन्य सदस्य—ममता चतुर्वेदी और जीन्स नूर उर्फ सगीता—अभी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि इस गिरोह ने प्रदेश या अन्य राज्यों में इसी तरह की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई को जैसीनगर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।


By - sagar tv news
01-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.