Sagar - घर से 500 मीटर की दूरी पर मिली युवक की डेडबॉडी मौके पर जुटी भीड़

 


सागर शहर में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब न्यू बस स्टैंड के सामने आरटीओ कार्यालय के पास एक युवक की हत्या की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में आवश्यक साक्ष्य जुटाए

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान महेंद्र अहिरवार के रूप में हुई है, जो किशोर न्यायालय के पास का निवासी बताया जा रहा है। युवक की हत्या किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है बताया जा रहा है मृतक महेंद्र अहिरवार किशोर न्यायालय के पास का ही रहने वाला था घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर उसकी डेड बॉडी मिली है और यह युवक सट्टा खिलाने का काम करता था

बताया तो यह भी जा रहा है कि रोड किनारे युवक की स्कूटी खड़ी हुई थी और उसके पास में शराब की बोतल भी थी फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है इसके अलावा स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों और आरोपियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।


By - sagar tv news
02-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.