जेसीबी चलाकर हटाए अवैध अतिक्रमण, सवारी मार्ग कराया साफ, महाकाल सवारी से पहले निगम का बड़ा एक्शन!

 

बाबा महाकाल की भव्य सवारी को लेकर एमपी के उज्जैन नगर निगम पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को महाकाल सवारी मार्ग पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर निगम ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध कब्जों को हटाते हुए साफ संदेश दिया कि सवारी मार्ग पर किसी भी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर निगम की टीम सुबह से ही महाकाल सवारी मार्ग पर पहुंच गई। गोपाल मंदिर, छत्री चौक, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर से कमरी मार्ग और होटल वाली गली सहित कई प्रमुख स्थानों पर कार्रवाई की गई। यहां दुकानदारों द्वारा नालियों और फुटपाथों पर किए गए अस्थायी निर्माण और अवैध अतिक्रमणों को जेसीबी से हटाया गया।

 

 

कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर दुकानदारों को समझाइश भी दी गई कि वे दोबारा सार्वजनिक मार्ग और नालियों पर कब्जा न करें। निगम अधिकारियों ने कहा कि सवारी मार्ग पूरी तरह साफ और व्यवस्थित रहेगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

 

अभियान के दौरान भवन अधिकारी राजकुमार राठौर, भवन निरीक्षक शिवम गुप्ता, रिमूवल गैंग प्रभारी मोनू थनवार सहित नगर निगम की पूरी टीम और पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।

 

 

नगर निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि बाबा महाकाल की सवारी में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में मार्ग पर अतिक्रमण रहने से दुर्घटना और अव्यवस्था की आशंका बढ़ जाती है। इसी कारण सवारी मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

 

नगर निगम ने व्यापारियों और नागरिकों से भी अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें, ताकि बाबा महाकाल की सवारी सुरक्षित, व्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न हो सके।

 

 


By - sagar tv news
02-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.