प्रेमी संग रची पति की ह त्या की साजिश! गुमशुदगी का नाटक पड़ा भारी, पत्नी समेत 3 को उम्रकैद

 


मेघालय के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसी एक सनसनीखेज वारदात इंदौर में भी सामने आई, जहां प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। हत्या के बाद शक से बचने के लिए खुद ही थाने पहुंचकर पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। लेकिन पुलिस की बारीकी से की गई जांच ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। अब अदालत ने पत्नी, उसके प्रेमी और साथी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

मामला एमपी के इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है। अप्रैल 2023 में रूखसाना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति जावेद मंसूरी काम की तलाश में घर से निकला था और रात में सब्जी लेकर लौटने की बात कहकर गया था, लेकिन वापस नहीं आया। शुरुआती तौर पर मामला गुमशुदगी का लगा।

लेकिन जांच के दौरान परिवार ने पुलिस को बताया कि रूखसाना का सद्दाम हुसैन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू की। पूछताछ में सामने आया कि 21 अप्रैल 2023 की रात रूखसाना ने अपने प्रेमी सद्दाम हुसैन और उसके साथी शाकिर खान के साथ मिलकर जावेद की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को ग्रीन पार्क कॉलोनी के एक खाली मैदान में छिपा दिया गया और पुलिस को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की झूठी कहानी रची गई।

करीब तीन साल तक चली सुनवाई के बाद नवम अपर सत्र न्यायाधीश ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत ने सद्दाम हुसैन और शाकिर खान को हत्या, आपराधिक साजिश और साक्ष्य छिपाने के अपराध में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं रूखसाना को हत्या और आपराधिक साजिश का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा दी गई।

यह मामला एक बार फिर बताता है कि अपराध कितना भी सुनियोजित क्यों न हो, तकनीकी साक्ष्य और पुलिस की गहन जांच के सामने सच ज्यादा दिन तक छिप नहीं सकता। प्रेम प्रसंग में रची गई इस खौफनाक साजिश का अंत आखिरकार उम्रकैद की सजा के साथ हुआ।


By - sagar tv news
02-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.