सेल्फी बनी मौत की वजह! वाटरफॉल में फिसला युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत | SAGAR TV NEWS |

 

बारिश के मौसम में प्राकृतिक स्थलों पर घूमने का शौक कई बार जानलेवा साबित हो जाता है। छिंदवाड़ा जिले से एक ऐसा ही दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां वाटरफॉल पर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया एक 21 वर्षीय युवक सेल्फी लेने के दौरान फिसलकर गहरे पानी में गिर गया। देखते ही देखते वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। इस हादसे ने एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर कर दिया है।

 

 

घटना एमपी के छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ थाना क्षेत्र स्थित कुकड़ीखापा वाटरफॉल की है। जानकारी के अनुसार चांद क्षेत्र के भाजीपानी गांव का रहने वाला 21 वर्षीय राहुल बरकड़े अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था। सभी युवक झरने के खूबसूरत नजारों का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान राहुल वाटरफॉल के किनारे खड़े होकर सेल्फी लेने लगा।

 

 

सेल्फी लेते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह सीधे गहरे पानी में जा गिरा। दोस्तों ने तुरंत उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

 

 

शाम होने और अंधेरा बढ़ने की वजह से तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं किया जा सका। अगले दिन सुबह पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने से हुआ बताया जा रहा है।

 

 

बारिश के मौसम में वाटरफॉल और नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में रोमांच के लिए खतरे के करीब जाना कभी भी भारी पड़ सकता है। एक तस्वीर या सेल्फी की चाहत जिंदगी से बड़ी नहीं होती। इसलिए प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर पूरी सावधानी बरतना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

 

 


By - sagar tv news
02-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.