Sagar -मयंक साहू हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली मथुरा में काट रहा था फरारी

 

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के चर्चित मयंक साहू हत्याकांड का एक और आरोपी ओम अहिरवार पुलिस की हिरासत में आ गया है। पूर्व में पकड़े गए हत्याकांड के मुख्य आरोपी यश के साथ था। उस दिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

 

 

 

पुलिस की एक विशेष टीम उसकी तलाश में जुटी थी। ओम ने इंदौर, दिल्ली व मथुरा में फरारी काटी। उसने कई जगह लंगर में भोजन करके पेट भरा। उसे आर्थिक रूप से सहयोग करने वालों का पुलिस ने उससे कनेक्शन काट दिया था। इसके बाद वह आर्थिक रूप से परेशान हो गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया है। कोतवाली पुलिस को गांजा तस्करी में ओम की तलाश थी।

 

 

 

 

मोतीनगर पुलिस की टीम ने मयंक साहू हत्याकांड के आरोपी यश सोनी व मनु सोनी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। यश और ओम की लोकेशन पता करने के लिए पुलिस ने उनकी एक गर्लफ्रेंड का सहारा लिया था। मोबाइल से मिली लोकेशन के आधार पर आरोपियों के एक ठिकाने पर दबिश दी थी पर कुछ देर पहले आरोपी भाग गए थे। बाद में पुलिस टीम ने यश को ललितपुर से पकड़ा था। ओम भाग निकला था। इसके बाद वह बार-बार लोकेशन बदलता रहा। डेढ़ माह से टीम उसके पीछे लगी थी। थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने जानकारी दी


By - sagar tv news
03-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.