Sagar- मदरसे में नाबालिग से कथित गंदे काम का आरोप, मौलाना गिरफ्तार, पन्ना में घटना से मचा हड़कंप
सागर जिले के रहली का निवासी मौलाना पर मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। टिकुरिया मोहल्ला स्थित एक मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना पर नाबालिग बच्ची से कथित गंदे काम का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है, वहीं परिजन आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, टिकुरिया मोहल्ला स्थित मस्जिद और मदरसे में बच्चों को दीनी शिक्षा देने वाला मौलाना मूल रूप से सागर जिले के रहली का निवासी बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने एक नाबालिग बच्ची को मदरसे के कमरे में रोक लिया। जब बच्ची देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों का आरोप है कि पूछताछ के दौरान मौलाना ने बच्ची के संबंध में भ्रामक जानकारी दी, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई।
परिजनों को मदरसे पर संदेह हुआ तो वे वहां पहुंचे। उनके अनुसार, दबाव बनाने पर बच्ची मदरसे के अंदर मिली। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना के बाद मदरसे में लगे सीसीटीवी कैमरों और डीवीआर को लेकर भी सवाल उठे। परिजनों ने आरोप लगाया कि साक्ष्यों से कथित गंदे काम की कोशिश की गई। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मौलाना के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित कानूनी धाराओं के तहत की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। यह मामला बेहद संवेदनशील है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच जारी है। बच्ची के हितों और कानून का सम्मान करते हुए मामले के सभी तथ्यों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा। दोष सिद्ध होने पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।