सागर- जैसीनगर में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का पैदल जनसंपर्क, जनता के बीच बैठकर सुनीं समस्याएं...

 

 

सागर जिले के जैसीनगर में रविवार को जनसंपर्क का एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत बिना किसी औपचारिक मंच के सीधे जनता के बीच पहुंचे। गली-गली पैदल भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा से उनका भव्य स्वागत किया। रविवार को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जैसीनगर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने घर-घर पहुंचकर नागरिकों से आत्मीय संवाद किया और अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई चुनाव नहीं है और न ही कोई राजनीतिक अभियान चल रहा है। उनका उद्देश्य केवल जनता से मिलना, उनका हालचाल जानना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि सुरखी विधानसभा उनका परिवार है और जैसीनगर का हर नागरिक उनके अपने परिवार का सदस्य है।

मंत्री राजपूत ने क्षेत्र के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि जैसीनगर में पहले ही 40 करोड़ की लागत से सांदीपनि विद्यालय, 7 करोड़ का ऑडिटोरियम, 12 करोड़ का कॉलेज भवन और 2 करोड़ का बस स्टैंड स्वीकृत किया जा चुका है। वहीं अब 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल की भी सौगात क्षेत्रवासियों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

पैदल भ्रमण के दौरान महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और व्यापारियों ने मंत्री राजपूत का गर्मजोशी से स्वागत किया। कई स्थानों पर उन्होंने लोगों के बीच बैठकर लंबी चर्चा की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और हर पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में यह जनसंपर्क कार्यक्रम विकास और जनसेवा का संदेश देता नजर आया।


By - sagar tv news
03-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.