सागर में भगवती मानव कल्याण संगठन की दिव्य आरती, नशामुक्ति और चरित्र निर्माण का दिया संदेश

 

सागर शहर में रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वावधान में माह के प्रथम रविवार पर दिव्य आरती और जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कटरा बाजार स्थित बाल संजीवन विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर से संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को नशामुक्त, मांसाहार मुक्त, चरित्रवान और जागरूक बनाने का संदेश देना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत माता आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा एवं परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की दिव्य आरती से हुई। भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया। आयोजन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं को सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया।

संभागीय पदाधिकारी साधना सेन ने अपने संबोधन में नशामुक्ति अभियान की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रूपेश सेन ने कहा कि यदि भारत को विश्व गुरु बनाना है तो समाज को नशा और मांसाहार जैसी बुराइयों से मुक्त करना होगा। उन्होंने दावा किया कि संगठन के मार्गदर्शन में देशभर में करोड़ों लोग नशामुक्त हुए हैं, जबकि सागर संभाग में एक लाख से अधिक लोगों ने नशा छोड़ने का संकल्प लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन के सहयोग से 600 से अधिक गांवों में पूर्ण शराबबंदी लागू कराई जा चुकी है।

कार्यक्रम में भानु प्रताप लोधी ने आगामी 19 और 20 अगस्त को देवरी महाराजपुर में आयोजित होने वाले 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला एवं केंद्रीय मुख्य सचिव आशीष शुक्ला भी शामिल होंगे। कार्यक्रम का संचालन जीवन सिंह लोधी ने किया, जबकि बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और धर्मप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में समाज सुधार, नशामुक्ति और आध्यात्मिक जागरण का संदेश प्रमुख रूप से दिया गया।


By - sagar tv news
03-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.