Sagar- सावन आते ही देशभर में छा जाती है सागर की फैनी, स्वाद का हर कोई दीवाना
सिर्फ सागर में बनती है ऐसी फैनी इस मिठाई के बिना अधूरा है त्यौहार
Sagar- सावन आते ही देशभर में छा जाती है सागर की फैनी, स्वाद का हर कोई दीवाना
सागर अपने इतिहास, संस्कृति और लज़ीज़ खानपान के लिए देश-दुनिया में अलग पहचान रखता है। इन्हीं पहचानों में एक नाम है सागर की मशहूर फैनी, जिसकी खुशबू सावन का महीना आते ही देश के कोने-कोने तक पहुंच जाती है। रक्षाबंधन और सावन के त्योहारों पर रिश्तों में मिठास घोलने वाली यह पारंपरिक मिठाई आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।