Sagar- मजिस्ट्रेटों के सामने भाजपा नेताओ की एक न चली, धड़ाधड़ काटे चालन | SAGAR TV NEWS |

 

सागर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करते हुए 110 वाहनों के चालान किए गए और कुल 1 लाख 30 हजार 700 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।

 

 

अभियान के दौरान वाहनों की सघन जांच की गई। जांच में कई वाहनों पर अनधिकृत रूप से लगाए गए हूटर, सायरन, लाल-नीली एवं पीली बत्तियां, वीआईपी स्टिकर, ब्लैक फिल्म और अवैध साइलेंसर पाए गए। इन सभी मामलों में मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कई भाजपा नेताओं की गाड़ियों में लगे अनधिकृत हूटर और नीली-पीली बत्तियां भी जांच के दायरे में आईं, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान किया गया। इससे स्पष्ट संदेश दिया गया कि यातायात नियमों के पालन में किसी भी व्यक्ति को विशेष छूट नहीं दी जाएगी।

 

 

इसके अलावा बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, आवश्यक दस्तावेज साथ न रखने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई

 

यह विशेष अभियान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) नेहा बंसल, रजिस्ट्रार एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रीतम बंसल, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रोहित शर्मा तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शिखा चतुर्वेदी की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सिविल लाइन चौराहा मकरोनिया रोड पर स्थित पम्मा साहू कॉम्प्लेक्स के सामने संचालित किया गया।

 

 


By - sagar tv news
03-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.