चलती ट्रेन पर टूटा 25 हजार केवी का तार, इंजन में लगी आग, टला बड़ा रेल हादसा!

 

एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कुछ सेकंड की चूक सैकड़ों यात्रियों की जान पर भारी पड़ सकती थी। महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास रतलाम से कोटा जा रही पैसेंजर मेमू ट्रेन पर अचानक 25 हजार केवी की हाई-वोल्टेज ओवरहेड लाइन टूटकर इंजन पर गिर गई। तार गिरते ही इंजन में आग भड़क उठी और पूरे डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते स्थिति संभल गई और एक बड़ा रेल हादसा टल गया। घटना रविवार सुबह एमपी के उज्जैन जिले के महिदपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही थी, तभी अचानक ओवरहेड बिजली लाइन टूटकर सीधे इंजन पर आ गिरी। हाई-वोल्टेज तार के संपर्क में आते ही इंजन से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। यह दृश्य देखते ही यात्रियों में दहशत फैल गई। कई यात्रियों ने जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से ही नीचे छलांग लगा दी।

खुशकिस्मती रही कि ट्रेन आगे बढ़ गई और टूटा हुआ तार पीछे रह गया। इससे पूरे डिब्बों में करंट फैलने जैसी गंभीर स्थिति टल गई। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, दमकल की टीम और तकनीकी अमला मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया गया। घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस हादसे ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का आरोप है कि महिदपुर रोड क्षेत्र में पिछले दो महीनों के दौरान ओवरहेड लाइन से जुड़ी तीन से चार घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया।

यात्रियों का कहना है कि यदि ट्रेन कुछ सेकंड पहले या बाद में होती, तो पूरा रैक हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आ सकता था और एक भयावह हादसा हो सकता था। फिलहाल रेलवे ने घटना की जांच शुरू कर दी है और ओवरहेड लाइन टूटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। राहत की बात यह है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन इस घटना ने रेलवे सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


By - sagar tv news
03-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.