Sagar- शराब की लत ने बनाया चोर! पान-गुटखा दुकानों को निशाना बनाने वाला निगरानी बदमाश गिरफ्तार

 

सागर जिले के देवरी में शराब की लत ने एक युवक को ऐसा अपराधी बना दिया, जिसने अपनी जरूरत पूरी करने के लिए पान-गुटखा की दुकानों को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया। लेकिन उसकी यह चाल ज्यादा दिन नहीं चली। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने एक नहीं, बल्कि तीन चोरी की वारदातों का खुलासा किया है।

 

 

 

मामला देवरी थाना क्षेत्र का है। महाकाली वार्ड निवासी सचिन चौरसिया ने पुलिस को शिकायत दी थी कि नगर पालिका चौराहे के पास स्थित उनकी पान की दुकान का ताला तोड़कर चोर गुटखा पाउच, राजश्री, विमल, सिग्नेचर, तलब, सिगरेट और अगरबत्ती के पैकेट चोरी कर ले गया। 30 जुलाई की रात हुई इस वारदात का पता उन्हें अगले दिन सुबह दुकान पहुंचने पर चला।

 

 

 

शिकायत मिलते ही पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध युवक नजर आया। पहचान होने के बाद पुलिस ने गौरझामर में दबिश देकर गिल्ले उर्फ लखन पिता गुड्डा पटेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी सरखेड़ा तिगड्डा, गौरझामर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने स्वीकार किया कि वह अब तक तीन अलग-अलग पान-गुटखा की दुकानों में चोरी कर चुका है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए गुटखा पाउच, सिगरेट, अगरबत्ती और अन्य सामान भी बरामद कर लिया।

 

 

 

 

देवरी थाना प्रभारी हरिराम मानकर के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी गौरझामर थाना का निगरानी बदमाश है। वह शराब पीने का आदी है और शराब के लिए पैसे जुटाने के मकसद से दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। इस कार्रवाई से इलाके के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का संबंध अन्य चोरी की घटनाओं से तो नहीं है।


By - sagar tv news
03-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.