सागर के काकागंज मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान, श्री बालाजी प्रभात जन सेवा समिति ने किया पौधारोपण
सागर के काकागंज मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान, श्री बालाजी प्रभात जन सेवा समिति ने किया पौधारोपण
सागर। श्री बालाजी प्रभात जन सेवा समिति द्वारा रविवार सुबह काकागंज स्थित मुक्तिधाम में विशेष स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान समिति के सदस्यों ने मुक्तिधाम परिसर की साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया।
स्वच्छता अभियान के तहत परिसर में पड़े कपड़े, लकड़ियां, चारा, प्लास्टिक पन्नियां, तकिए, बांस, रस्सियां, कोयला, राख, फूल-मालाएं, पान के अवशेष, शराब की खाली बोतलें, पानी के पाउच सहित अन्य कचरे को एकत्र कर उचित तरीके से नष्ट किया गया। साथ ही परिसर में पौधारोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया गया।
समिति से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर फोटोग्राफर और विजय चंदू कोरी ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय है। अब तक विभिन्न गांवों और शहरों के 100 से अधिक मुक्तिधामों में स्वच्छता अभियान चलाया जा चुका है। कई स्थानों पर रंग-रोगन, पुताई और पानी की टंकियों की व्यवस्था भी की गई है, ताकि पौधों को नियमित पानी मिल सके और आने वाले लोगों को भी पेयजल सुविधा उपलब्ध हो।
उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम जैसे पवित्र स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। संस्था आगे भी ऐसे जनहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियान लगातार संचालित करती रहेगी।
अभियान में विजय चंदू कोरी, बब्लू पटेल, उमाशंकर रैकवार, एल.डी. कबीरपंथी, लक्ष्मीनारायण कोरी, परमानंद कबीरपंथी, राजेश कबीरपंथी, प्रहलाद पवार, राजेश फुसकेले, डॉ. एच.डी. कोरी, बब्लू कोरी, शैलेन्द्र महाजन, रामकुमार कोरी, दिनेश कोरी, आशीष पटेल, पूरन दास कबीरपंथी, मुरलीधर मामा, मुन्ना कुटवार, लक्ष्मण पटेल, लल्लूराम साहेब, कालूराम मासाव, सतीश प्रजापति, गजेन्द्र अहिरवार सहित समिति के अनेक सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।