Sagar- घर के बाहर बंधी दो भैंसें और पड़िया चोरी, डेढ़ लाख का नुकसान

 

सागर जिले के खुरई में पशु चोर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। खुरई शहरी थाना क्षेत्र के मुड़िया फार्म गांव में अज्ञात चोर घर के बाहर सार में बंधी दो भैंसें और एक पड़िया चोरी कर ले गए। सुबह जब पशुपालक की नजर सार पर पड़ी तो वहां से तीनों पशु गायब थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और अब पशुपालकों में भी दहशत का माहौल है।

 

 

 

पीड़ित लखन अहिरवार ने बताया कि रोज की तरह उन्होंने शाम को अपने दोनों भैंसों और पड़िया को घर के बाहर बने सार में बांधा था। रात सामान्य रही, लेकिन सुबह जब वह पशुओं को चारा देने पहुंचे तो वहां कोई भी पशु नहीं था। सार खाली देखकर उनके होश उड़ गए।

 

 

 

 

इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के गांवों में पशुओं की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने खुरई शहरी थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित का कहना है कि चोरी हुए पशुओं की कीमत करीब एक से डेढ़ लाख रुपए है। पशुओं की चोरी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उनका परिवार पशुपालन पर निर्भर है, ऐसे में इस घटना ने उनकी रोजी-रोटी पर भी असर डाला है।

 

 

 

 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। लगातार बढ़ रही पशु चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते चोरों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो पशुपालकों को रातभर अपने पशुओं की रखवाली करनी पड़ेगी। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर चोरी हुए पशुओं को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।


By - sagar tv news
04-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.