सागर में दतिया विधानसभा उपचुनाव की जीत पर जश्न, आतिशबाजी और मिठाई खिलाकर मनाई ख़ुशी

 

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को फिर एक बार बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को पटखनी देते हुए जीत दर्ज की है। जिसके बाद कांग्रेस में ख़ुशी की लहर है इसी को लेकर सागर में भी इसका असर देखने को मिला। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के हृदय स्थल तीन बत्ती पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया साथ ही मिठाई भी बांटी। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा की कांग्रेस केवल सीट ही नहीं बल्कि जनता का विश्वास भी जीती है।

 

 

 

 

बता दें की दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी सागर के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में जश्न मनाया। साथ ही प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व, नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह, समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और दतिया विधानसभा क्षेत्र की जागरूक जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष ने कहा की सागर से भी जिला शहर कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दतिया पहुंचकर दिन-रात एक कर दिया वे भी बधाई के पात्र हैं।

 

 

 

दरअसल सोमवार को दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना की जा रही थी सुबह से ही ये सिलसिला शुरू हो गया था। जैसे-जैसे गिनती होती जा रही थी। वैसे-वैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ख़ुशी भी बढ़ती जा रही थी। दोपहर के समय जब कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बढ़त हासिल की तो कांग्रेस खेमें जश्न का माहौल शुरू हो गया था। जैसे ही इस बात की घोषणा हुई की घनश्याम सिंह की जीत हो गयी है तो प्रदेश नेतृत्व में ख़ुशी छा गई। वहीं कई जगहों पर कांग्रेस ने जश्न मनाया। इसी को लेकर सागर में भी कांग्रेस ने जीत की ख़ुशी मनाई। इस मौके पर कई लोगों की मौजूदगी रही।

 

 

 

 

जानकारी देते हुए शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा की ये कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता और वोटर की जीत है। उन्होंने दतिया में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और बिहार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बूथ हारने पर कहा की जनता राम मंदिर,नीट,UGC का भी हिसाब ले रही है।------


By - sagar tv news
04-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.