Sagar- सावन के पहले सोमवार खेजरा धाम में गूंजा बम-बम भोले, दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब

 

सावन की शुरुआत हो गयी है। इसी के साथ सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में गज़ब की भीड़ उमड़ी। इसी तरह बुंदेलखंड के महाकाल धाम से प्रसिद्ध सागर जिले के बांदरी क्षेत्र के खेजरा में स्थित महाकाल दरबार में भक्तों की गज़ब की भीड़ उमड़ी। आलम ये था की श्रद्धालु देर रात की मंदिर पहुँच गए थे। और पट खुलते ही जलाभिषेक किया गया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। यहां आस्था का जनसैलाब उमड़ा।

 

 

 

 

सावन माह के पहले सोमवार को भक्तों का तांता लगा रहा। महाकाल धाम खेजरा में पहुंचे श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु रात में 12 बजे से ही पहुंच गये थे। पट खुलने के बाद जलाभिषेक किया। रंग बिरंगे फूलों से मंदिर को सजाया गया था। वहीं कड़े सुरक्षा के इंतजाम किये गए थे। पुलिस व्यवस्था के साथ 16 सीसीटीवी कैमरे से व्यवस्था की निगरानी की गई। भगवान शिव को प्रसन्न करने सुबह से ही दूर-दूर से आये भक्तों ने हर हर महादेव के जयकारों के साथ शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक किया।

 

 

 


मन्दिर के पुजारी हिमांशु तिवारी ने बताया की भारी तादाद में शिव भक्त दर्शन करने पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनज़र मंदिर समिति की ओर से बैरिकेटिंग लगाकर भक्तों को आसानी से बाबा महाकाल के दर्शन करवाए गए। पुलिस प्रशासन का भी काफी अच्छा सहयोग रहा।
पंडित आदित्य तिवारी बताया की सावन का सोमवार धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्व रखता है। इस दिन किया गया जलाभिषेक भक्तों की मनोकामना पूरी करने वाला माना गया है। इसी वजह से सोमवार को श्रद्धा और आस्था का चरम देखने को मिला।

 

 

 

 

बता दें की बुंदेलखंड के महाकाल धाम से प्रसिद्ध ये जगह सागर जिले से 25 किलोमीटर दूर झांसी मार्ग पर है जो बांदरी से 5 किलोमीटर पहले पड़ता है। बाबा महाकाल का यह दरबार खेजरा धाम में स्थित है। ये मंदिर उज्जैन की तर्ज पर बना हुआ है जिसके निर्माण में तकरीबन 13 साल लगे क्योंकि इस मंदिर का निर्माण पुख्य नक्षत्र में ही शुरू होता था। .मंदिर प्रांगण में काल भैरव महाराज मंदिर के शिखर पर नागचंद्रेश्वर भगवान भी विराजमान है। जैसा उज्जैन में सिर्फ नाग पंचमी पर ही नाग चंद्रदेश्वर भगवान के पट खुलते है ऐसा ही इस दरबार में भी सिर्फ नाग पंचमी पर नागचंद्रेश्वर के पट खुलते हैं जहां हजारों हजार श्रद्धालु दर्शन पाने पहुँचते हैं।


By - sagar tv news
04-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.