Sagar -तालाब किनारें इश्क लड़ाते युवक युवती का वीडियो वायरल, खुले आम दिखाते रहे रोमांस

 

सागर तालाब किनारे इश्क लड़ाते एक युवक और युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों राहगीरों की मौजूदगी के बीच एक-दूसरे के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिससे वहां मौजूद कई लोग असहज दिखाई दिए। बता दे कि यह रोमांटिक वीडियो किले के पास स्थित नजर बाग का है जहां पाथवे के किनारे खड़े होकर खुले आम यह कपल इश्क लड़ा रहा है.

 

 

 


वायरल वीडियो में युवक और युवती एक-दूसरे के गले में हाथ डाले खड़े हैं और किस करते दिखाई दे रहे हैं। यह सब खुले सार्वजनिक स्थान पर हो रहा था, जहां हर समय बड़ी संख्या में लोग टहलने और घूमने आते हैं। वीडियो में पास की बेंच पर बैठे दो युवक भी नजर आते हैं, जो सिर झुकाए बैठे हैं। उनके हाव-भाव से ऐसा प्रतीत होता है कि वे इस स्थिति से असहज महसूस कर रहे हैं।

 

 

 


पाथवे से गुजर रहे कई अन्य राहगीरों ने भी इस पूरे घटनाक्रम को देखा। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

 

 

 


स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान सभी लोगों के लिए होते हैं, इसलिए वहां ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए जिससे अन्य लोगों को असहजता महसूस हो। उनका मानना है कि व्यक्तिगत भावनाओं का सम्मान अपनी जगह है, लेकिन सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक मर्यादा और शालीनता का पालन भी उतना ही आवश्यक है।

 

 

 

 


यह वायरल वीडियो सोमवार की शाम का बताया जा रहा है वीडियो में भी तालाब के किनारे लगी लाइट की रोशनी बिखरी हुई है सावन की हरियाली है जहां पर यह कपल बेहद ही रोमांटिक नजर आ रहा है


By - sagar tv news
04-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.