Sagar - बेटी को स्कूल छोड़कर घर लौटी बहू के साथ ससुर ने ये क्या कर दिया, मीडिया के सामने किया खुलासा

 

सागर के मकरोनिया क्षेत्र में बहू का मर्डर करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां गायत्री नगर में ससुर ने ही चाकुओं से गोदकर बहु को मौत की घाट उतार दिया, जबकि महिला का पति देवेंद्र कुमार बीएसएफ में है और वह पश्चिम बंगाल में तैनात है, सूचना मिलने के बाद मकरोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची वहीं बहू का मर्डर करने के बाद ससुर कुर्सी डालकर अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैठ गया और बहू के मर्डर करने की पूरी कहानी कैमरे पर सुना दी, और खुद ही जुर्म का इकबाल कर लिया, मुख्य रूप से इस घटना की वजह है पारिवारिक कला बताई जा रही है

 

 

 

 


दरअसल या घटना मंगलवार सुबह की है जहां रामनरेश दीक्षित का घर गायत्री नगर में है इनके तीन बेटे हैं जिनमें से मंझला बेटा पश्चिम बंगाल में है और उसकी पत्नी सास ससुर के साथ रहती थी
सुबह से ही परिवार में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था आरोपी ससुर रामनरेश दीक्षित ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज बहू सुबह से ही झगड़ा कर रही थी पहले तो मंदिर में तोड़फोड़ की फिर बेटी को पटक पटक कर मारपीट की फिर तैयार करने के बाद स्कूल छोड़ आई थी लेकिन इसके बाद भी उसका गुस्सा तनिक भी कम नहीं हुआ था इसके बाद चाकू उठाकर उसने मुझ पर हमला करना शुरू कर दिया दो-तीन जगह मुझे चाकू लगा है लेकिन वही चाकू उसे छीन कर मैंने उसको मार डाला और हमारा बेटा पश्चिम बंगाल में बीएसएफ में है जिसकी सूचना दे दी है वह भी घर आ रहा है

 

 

 

 


फिलहाल मकरोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई आसपास की गलियों में सन्नाटा पसरा है पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करने की तैयारी में है साथ ही ससुर के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करना भी शुरू कर दिया है


By - sagar tv news
04-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.