सावन के पहले सोमवार पर शिवधाम कुंडेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भोलेनाथ के दर्शन

 


सावन के पहले सोमवार पर मध्य प्रदेश के सागर संभाग के टीकमगढ़ जिले स्थित बुंदेलखंड की प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक नगरी शिवधाम कुंडेश्वर में आस्था का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह 3 बजे से ही हजारों श्रद्धालु भगवान कुंडेश्वर महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए हैं। सावन के पहले सोमवार को बुंदेलखंड के विभिन्न जिलों सहित उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कुंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करते नजर आए।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। लगभग 200 पुलिस जवानों और अधिकारियों की ड्यूटी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगाई गई है। वहीं, किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरे मंदिर परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। मंदिर में दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग कर कतारों की व्यवस्था की गई है। वहीं मंदिर समिति और प्रशासन के 100 से अधिक कर्मचारी श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था संभालने में जुटे हुए हैं।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए टीकमगढ़-ललितपुर मार्ग पर सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक चारपहिया और भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। धार्मिक मान्यता है कि सावन के सोमवार को कुंडेश्वर महादेव के दर्शन और विधि-विधान से पूजन करने पर भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के चलते सावन भर यहां एक माह तक विशाल मेले का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें हर दिन हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं।


By - sagar tv news
04-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.